लापरवाही या हादसा? बालकनी से गिरने से मासूम की गई जान
भोपाल। अशोका गार्डन और पिपलानी इलाके में अलग-अलग हादसों में 17 माह की मासूम और 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मासूम बालकनी से गिरने और महिला बाइक से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई थीं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अशोका गार्डन में मासूम की मौत
अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार 17 माह की मासूम रोशनी गिरी तुलसी नगर हिनौतिया में अपने परिवार के साथ रहती थी। पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां गृहिणी हैं। परिवार इमारत की दूसरी मंजिल पर किराए से रहता है। 18 मार्च को पिता ड्यूटी पर गए हुए थे। दोपहर के समय मां किचन में काम कर रही थी, तभी रोशनी खेलते-खेलते बालकनी में पहुंच गई। बालकनी की रेलिंग छोटी होने के कारण वह नीचे गिर गई। मासूम को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पिपलानी में महिला की बाइक हादसे में मौत
खजूरी कला पिपलानी इलाके में 40 वर्षीय सोना यादव बाइक पर पीछे की सीट पर बैठी थी, तभी अचानक गिर गई। उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिपलानी पुलिस के अनुसार सोना यादव श्यामपुर दोराहा, जिला सीहोर की रहने वाली थीं और उनके मायके खजूरी कला में थे। सोना 11 मार्च को शादी समारोह में शामिल होने मायके आई थीं। अगले दिन 12 मार्च को वे वापस सीहोर जाने के लिए निकली थीं। उनका छोटा भाई उन्हें बाइक से पिपलानी पेट्रोल पंप तक छोड़ रहा था, वहां से बस से सीहोर जाना था। बाइक एसओएस बालग्राम के पास पहुंची, तभी सोना अचानक गिर गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सोना किस स्थिति में बाइक से गिरी। दोनों ही घटनाओं ने इलाके में शोक और चिंता की लहर फैला दी है। पुलिस ने कहा कि हादसों की पूरी जांच कर दोषियों की पहचान की जाएगी।
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं