दिल्ली के स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे नए आपराधिक कानून
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए तीन नए आपराधिक कानूनों पर एक विशेष मॉड्यूल लॉन्च किया, ताकि उनकी कानूनी जागरूकता बढ़ाई जा सके। शिक्षा निदेशालय के अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने 11वीं और 12वीं के लिए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय शिक्षा अधिनियम पर नए मॉड्यूल विकसित किए हैं। विभाग के अधिकारी के मुताबिक इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच भावनात्मक और शारीरिक हिंसा के मुद्दों के बारे में जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना कि वे इन मामलों को प्रभावी ढंग से संबोधित करने के लिए सुसज्जित हैं। निदेशालय ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों सहित सभी हितधारकों के साथ मॉड्यूल साझा करने का निर्देश दिया गया है।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता