दिल्ली मेट्रो में पॉकेटमार की जमकर धुनाई बाल पकड़कर जड़े थप्पड़
नई दिल्ली । मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ चोरी, पॉकेटमारी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो में एक पॉकेटमार की पिटाई करते यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री उसे जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं। घटना यलो लाइन की मेट्रो का है। वीडियो में स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर स्क्रीन डोर भी लगे है। ऐसे में यह घटना यलो लाइन के चांदनी चौक से केंद्रीय सचिवालय के बीच के किसी मेट्रो स्टेशन का हो सकता है। कथित चोर यात्रियों से बचकर मेट्रो ट्रेन से बाहर निकलने की कोशिश करता है, लेकिन यात्री उसका बाल पकड़कर ट्रेन के अंदर खिंचते हैं और फिर पिटाई करते हैं। पहले भी इस तरह के वीडियो प्रसारित हुए थे। मेट्रो में पॉकेटमारी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर मेट्रो पुलिस ने सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनात रहने की बात कही थी। फिर भी घटनाएं रुक नहीं रही।
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट