ईमेल से मिली धमकी से हड़कंप, स्कूलों की तलाशी में जुटी पुलिस
नई दिल्ली|राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। राजधानी दिल्ली के 11 से ज्यादा स्कूलों, जिनमें दक्षिणी दिल्ली के तीन स्कूल भी शामिल हैं, को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। संसद पर हमले के लिए फांसी पर चढ़ाए गए आतंकवादी अफजल गुरु का नाम भी लिया गया है।पुलिस ने बताया कि दिल्ली के कुल नौ स्कूलों में बम धमाके की धमकी भरे कॉल आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और संबंधित स्कूलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें तैनात कर दी गई हैं। स्कूल परिसरों की गहन जांच की जा रही है।दिल्ली पुलिस के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली में ही अब तक तीन स्कूलों को धमकी मिली है। सभी कॉल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच प्राप्त हुए। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
इन स्कूलों को मिली धमकी
लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट
केम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासनपुरी
वेंकटेश्वर स्कूल, रोहिणी
केम्ब्रिज स्कूल, एनएफसी
द इंडियन स्कूल, सादिक नगर
सीएम स्कूल, रोहिणी
डीटीए स्कूल, आईएनए
बाल भारती स्कूल, रोहिणी
एयर फोर्स स्कूल, लोदी रोड
केआर मंगलंम
इंडियन स्कूल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश