Rahul Gandhi ने इस बात के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी का जताया आभार
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अब एक बार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आधार जताया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी का केरल में भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करने के फैसले के लिए आभार जताया है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी जी, वायनाड में आकर इस भयानक त्रासदी का व्यक्तिगत रूप से जायजा लेने के लिए आपका धन्यवाद। यह एक अच्छा निर्णय है। मुझे पूरा विश्वास है कि एक बार जब प्रधानमंत्री जी तबाही की भयावहता को प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे, तो वे इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे।
खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 11 बजे केरल के कन्नूर हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सीएम पिनाराई विजयन ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी अब यहां वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगें।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार