कोहरे से रेल यातायात ठप दिल्ली की 21 ट्रेनें लेट
नई दिल्ली । नए साल की शुरुआत के साथ ठंड का कहर भी जारी है। दिल्ली में ठंड के साथ हवाएं चल रही हैं। कोहरे के चादर से भी पूरा इलाका लिपटा हुआ है। इसका सबसे बड़ा असर ट्रेन के ट्रेन टाइमटेबल पर दिख रहा है। दिल्ली के आसपास की करीब 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इनमें कुछ ट्रेनें 4-4 घंटे तक देरी से चल रही हैं। भारत समेत समूची दुनिया नए साल की खुशियों में सराबोर है। रात ही से सभी अपने-अपने ढंग से नए साल का आगमन कर रहे हैं। इस बीच कई लोग जो यात्रा कर एक जगह से दूसरे जगह पहुंचना चाहते हैं, उन्हें भारी कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में कोहरे के कारण करीब 21 ट्रेन देरी से चल रही है यशवंतपुर-दिल्ली सराय रोहिला दूरंतो जैसी वीआईपी ट्रेन भी 2 घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। साथ ही सिकंदराबाद-निजामुद्दीन दूरंतो ट्रेन तीन घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा भुवनेश्वर, बैंगलोर, रांची राजधानी भी एक से तीन घंटे तक की देरी से चल रही है।
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार