दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आधे भारत में मौसम सुहाना हो रखा है। लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली है। रविवार को भी पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, सोमवार को भी आसमान में बादल और दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।दिल्ली को लेकर IMD ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली, एनसीआर के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश आज हो सकती है। इसके चलते मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जहां अप्रैल महीने की शुरुआत से ही झुलसाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था तो वहीं अब पिछले दो दिनों से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि अभी उन्हें चिलचिलाती गर्मियों का कुछ दिनों तक सामना नहीं करना पड़ेगा। इस पूरे सप्ताह बीच-बीच में बादलों की आवाजाही, तेज हवा और हल्की वर्षा का क्रम बना रहेगा।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल