झूठा निकला रेप केस, दो लड़कियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा । उत्तर प्रदेश में आगरा पुलिस ने एक लड़के के साथ यौन संबंध बनाने के बाद लड़के को ब्लैकमेल कर उगाही करने की कोशिश और लड़के को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है जहां एक लड़की ने एक व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाए और फिर व्यक्ति से कथित रूप से 15 लाख रुपये की मांग की और पैसा नहीं देने पर रेप के झूठे मामले में फंसा दिया।
पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले थाने में एक लड़की पहुंची थी। लड़की ने आरोप लगाया कि अजय तोमर नामक युवक ने मुझे बेहोश करके मेरे साथ दुष्कर्म किया। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद तोमर के परिजन पुलिस से मिले और कुछ कॉल रिकार्डिंग देकर दावा किया कि उनके बेटे को फंसाया गया है तथा लड़की ने पहले 15 लाख रुपये की मांग की थी और अब पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की तब दो लड़कियों की सच्चाई सामने आ गई। दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश