ऑल टाइम हाई पर पहुंची चांदी
नई दिल्ली । सोने में बुधवार को मामूली गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोना 100 रुपए सस्ता होकर 74,114 रुपए पर आ गया है। हालांकि चांदी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 221 रुपए महंगी होकर 93,094 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार 21 मई को चांदी 92,873 रुपए पर थी। इस साल अब तक सोने के दाम 10,870 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 74,222 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढक़र 92,444 रुपए पर पहुंच गए हैं।
किसी भी मामले में जल्दबाजी नहीं, निष्पक्ष जांच जरूरी – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा