स्पाइसजेट ने दीपावली-छठ पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई उड़ानें शुरू कीं
नई दिल्ली। दीपावली और छठ पर घर जाने की सोच रहे बिहार के यात्रियों को स्पाइसजेट ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, स्पाइसजेट ने बिहार के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाई है। एयरलाइन ने प्रमुख भारतीय शहरों से पटना और दरभंगा के लिए स्पेशल उड़ानें शुरू की हैं।
ताजा जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट ने त्योहार के मद्देनजर अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद से पटना के लिए नई उड़ानें शुरू की हैं। इसके अलावा दिल्ली और मुंबई से दरभंगा के लिए अतिरिक्त फ्लाइट्स चलाने का एलान किया है।
ये नई फ्लाइट्स एयरलाइन की दिल्ली, मुंबई और गुवाहाटी से पटना और बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली से दरभंगा के लिए मौजूदा सेवाओं के अलावा हैं। साथ ही त्योहारी सीजन के दौरान यात्रा में वृद्धि को देखते हुए समय-सारिणी में बदलाव किए गए हैं। एयरलाइन ने यह भी बताया कि उसने हाल ही में अयोध्या को दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद से जोड़ने वाली स्पेशल नॉन-स्टॉप दीपावली फ्लाइट्स शुरू की हैं।
उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया ने भी कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 174 साप्ताहिक उड़ानें 26 अक्टूबर से शुरू करने का एलान किया है। एयर इंडिया के अनुसार, इस विस्तार का उद्देश्य प्रमुख भारतीय शहरों और दक्षिण पूर्व एशिया के लोकप्रिय स्थलों के बीच संपर्क को मजबूत करना है।
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव