रुस से जंग रुकवाने के लिए सिर्फ बातचीत काफी नहीं : जेलेंस्की
न्यूयार्क । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकवाने के लिए सिर्फ बातचीत काफी नहीं है। जेलेंस्की ने कहा, पुतिन अंतरराष्ट्रीय अपराध कर रहे हैं। वे अब तक इतने सारे कानून तोड़ चुके हैं कि अब वे खुद नहीं रुकने वाले है। जेलेंस्की ने कहा, यह जंग खुद से खत्म नहीं होगी। पुतिन थककर युद्ध नहीं रोकने वाले हैं। रूस को शांति के लिए मजबूर करना होगा। जेलेंस्की ने बताया कि उन्हें दूसरे पीस समिट की तैयारी करनी होगी। इसके लिए वे पहले ही भारत, चीन और कई दूसरे देशों को न्यौता दे चुके हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर रूस को रोकना है, तब सभी देशों को साथ मिलकर काम करना होगा। इसके लिए वह सहयोगी देशों से समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस प्लान की शर्तों को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है लेकिन जेलेंस्की ने कहा है कि यह जंग रुकवाने में एक पुल की तरह काम करेगा।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता