अनफिट बसें गायब, डाटा नहीं निकाल पाया विभाग
भोपाल । गुना में हुए भीषण बस हादसे के सडक़ों पर उतरे परिवहन और पुलिस विभाग को अब अनफिट बसें नहीं मिल रहीं है। रोज-रोज होने वाली चेकिंग में कुछ बसें मिलीं, लेकिन अब गायब ही हो गईं। जिन रूटों पर परिवहन विभाग और पुलिस की चेकिंग चल रही है, हकीकत में वहां से अनफिट बसें निकल ही नहीं रहीं। वहीं हादसे के बाद सक्रिय होने का दावा करने वाला परिवहन विभाग खुद तीन दिन बाद तक यह डाटा नहीं निकाल सका कि कितनी बसें अनफिट, कितनी बिना बीमा व बिना टैक्स के चल रहीं हैं।
यह स्थिति तब है जब प्रदेश में परिवहन विभाग के पास वाहन-4 पोर्टल पर पूरा डाटा मौजूद है जो एक क्लिक से निकल सकता है। बता दें कि गुना बस हादसे के बाद से परिवहन और पुलिस विभाग की ओर से रोजाना कार्रवाई की जा रही हैं, जिसमें सबसे ज्यादा फोकस फिटनेस, बीमा व टैक्स को लेकर है। शासन की ओर से हादसे के बाद सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नियमों को तोडक़र चलने वाली बसों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और जो अधिकारी इसको लेकर बेपरवाह हैं उन पर भी कार्रवाई की जाए। परिवहन विभाग ने हादसे के तत्काल बाद ही दावा किया था कि प्रदेश के सभी आरटीओ को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने जिलों में पोर्टल से अनफिट, गैर बीमा ऐसी बसों का डाटा निकाल तत्काल कार्रवाई करें। यह निर्देश जरूर जारी हुए लेकिन इसके बाद परिवहन अमला हरकत में नहीं आया, अभी तक डाटा नहीं निकाला गया है।
आपरेटरों का मुखबिर तंत्र भी सक्रिय
बस आपरेटरों का मुखबिर तंत्र भी सक्रिय है, खासकर गुना हादसे के बाद किस रूट पर परिवहन विभाग व पुलिस की चेकिंग चल रही है यह खबर पहले ही पहुंच जाती है। आपरेटर यह जानकारी मिलते ही ऐसी बसें जो अनफिट हैं या जिनका बीमा नहीं हैं, उन्हें समय से नहीं निकालते हैं। यहां सडक़ पर चेकिंग खत्म होने का इंतजार किया जाता है।
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश