यूनिकॉमर्स ने आईपीओ के लिए सेबी में मसौदा दस्तावेज जमा किए
नई दिल्ली । ई-कॉमर्स पर केंद्रित सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) फर्म यूनिकॉमर्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये कोष जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल मसौदा दस्तावेजों के मुताबिक यह निर्गम पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगा, जिसमें शेयरधारकों के पास मौजूद कुल 2.98 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल होंगे। ओएफएस के तहत जापान के सॉफ्टबैंक की सहयोगी कंपनी एसबी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स (यूके) लिमिटेड 1.61 करोड़ शेयर बेचेगी। इसके अलावा प्रवर्तक ऐसवेक्टर लिमिटेड 1.14 करोड़ शेयर बेचेगी और बी2 कैपिटल पार्टनर्स 22 लाख शेयरों की बिक्री करेगी। आईपीओ के पूरी तरह से ओएफएस आधारित होने से इससे होने वाली पूरी आय विक्रेता शेयरधारकों को जाएगी और कंपनी को कुछ नहीं मिलेगा।
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष