भोपाल में हत्या के बाद बवाल, परिजनों और संगठनों ने किया चक्काजाम
भोपाल। राजधानी भोपाल के आशोका गार्डन इलाके में एक मामूली विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया. एक शख्स ने ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश की तो आरोपियों ने 35 साल के युवक को चाकू घोंपकर हत्या कर दी. हत्या से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम कर दिया. पुलिस की समझाइश के बाद करीब आधे घंटे में जाम खुल पाया. इस दौरान परिजन का पुलिस से भी विवाद हो गया. परिजन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर थाना परिसर में धरना देने बैठ गए।
हमीदिया अस्पताल के बाहर भी हंगामा
वहीं इधर हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी के सामने भी मृतक के परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस बल को तैनात किया गया. अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मामूली विवाद में हत्या हुई है. तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है. जबकि दो मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
होटल कर्मचारियों को छोड़ने गया था मृतक
पुलिस के अनुसार, मृतक विजय मेवाड़ा सुभाष कॉलोनी का रहने वाला था. वह भोपाल के अशोका गार्डन और कोलार इलाके में चाय की दो होटल चलाता था. रविवार देर रात करीब 1:30 बजे वह होटल को बंद करके कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर गया था. यहीं पर मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम अपने साथियों फरमान, कालू और इमरान के साथ बैठा था. सभी मृतक के कर्मचारियों के पुराने दोस्त बताए गए हैं।
कर्मचारियों से बदसलूकी से विवाद
आरोपियों ने कर्मचारियों को अपने साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने सुबह जल्दी काम पर जाने का बोलकर मना कर दिया. इस पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी. विजय ने इसका विरोध भी किया, जिसके बाद विजय ने आसिफ से ‘बेटा’ बोलकर समझाने की काेशिश की. इस बात से विवाद और बढ़ गया. पुलिस ने बताया कि गुस्साए आसिफ ने चाकू निकालकर विजय के पेट में घोंप दिया. उसके साथियों ने भी मारपीट शुरू कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है. इस घटना में घायल हुए विजय को कर्मचारी और स्थानीय लोग तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं